उत्तराखंडचमोली

थराली के पैनगढ़ गांव में भूस्खलन से तीन मकान जमींदोज, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

चमोली। प्रदेश से मॉनसून की रुखसती के बाद भी पहाड़ों में बारिश का कहर जारी है। चमोली में बारिश ने तबाही मचाई है। थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात तकरीबन 1 बजकर 36 मिनट पर पैनगढ़ गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े बोल्डर गिरने से दो मकान जमींदोज हो गये। इस दौरान आसपास के मकानों को भी क्षति पहुंची है। जमींदोज हुए इन दो मकानों में एक मकान में कोई नहीं रह रहा था जबकि दूसरे मकान में रह रहे एक ही परिवार के पांच लोग भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही सुबह तड़के एनडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची।
वहीं ग्रामीणों ने इस घटना के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों क कहना है कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की सूचना पहले ही प्रशासन को दे दी गई है। जबकि  विस्थापन की मांग लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि  लंबे समय से यहां भूस्खलन हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली और ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया गया। जिसका नतीजा है कि भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!