उत्तराखंडखास खबरें

यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार की दुर्घटना में मौत

यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार की दुर्घटना में मौत

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश में नटराज चौक के समीप देहरादून हाइवे पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर राज्य आंदोलनकारी और यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सभी लोग देहरादून हाइवे पर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा नेता भगत राम कोठारी के बेटे का रिसेप्शन अटेंड करने आए थे और उसी के बाहर हादसा हुआ। इस दौरान वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े कई वाहन भी बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!