
बिना सत्यापन कराये ही गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत रहने पर पुलिस ने की कार्यवाही, सभी को सख्त हिदायत देकर तत्काल पुलिस सत्यापन करवाने के दिये गये निर्देश
गुप्तकाशी। जनपद में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन जांच अभियान पुलिस द्वारा समय-समय किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय जनमानस को किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराये जाने हेतु हिदायत की जाती रही है। वहीं, थाना गुप्तकाशी पुलिस के स्तर से थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के दौरान 15 व्यक्ति ऐसे पाये गये जिनके द्वारा अपना किसी प्रकार का सत्यापन नहीं कराया गया था। थाना गुप्तकाशी पुलिस के स्तर से इन 15 व्यक्तियों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 7500 रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही सभी को सख्त हिदायत दी गयी कि वे पुलिस थाने पर अपना सत्यापन करायें। चालानी कार्यवही के पश्चात इन सभी बाहरी व्यक्तियों का पुलिस के स्तर से सत्यापन किया गया।



