उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस प्रत्याशी ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गावों में किया जनसंपर्क , जनता का मांगा आशीर्वाद

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ । केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस  प्रत्याशी मनोज रावत ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र में लोगों का अपार जनसमर्थन उन्हें मिला । अपनी नुक्कड़ सभाओं में राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खडे करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो चुकी है । सरकारी नौकरियों में विज्ञप्तियां नहीं निकल रही है जिससे युवाओं की सरकारी नौकरी हेतु उम्र भी निकलती जा रही है।

बुधवार को अगस्त्यमुनि ब्लॉक के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि धामी सरकार ने पानी के धारों पर भी टैक्स लगा दिया है जिससे अब पहाड़ के लोगों के ढाबों और होटलों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्होने कहा इस प्रकार प्राकृतिक स्रोतों  से पानी पर टैक्स लगाना तानाशाही है।

उन्होने बताया कि टेमरिया गाँव के कपिल शर्मा खेती कर के 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं । लेकिन सरकार कृषि ओर कृषकों के लिए नितियाँ नहीं बना पा रही है। जिससे स्थानीय किसान पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि जंगली जानवर हमारी खेती को बर्बाद कर रहे हैं । लेकिन सरकार अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं ढूंढ पाई है। जबकि करोड़ों रुपए सरकार ने कंपनियों पर फूंक दिए लेकिन समाधान नहीं निकाल पाए। इस अवसर पर बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटौला, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा  सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!