उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

अर्चना सती व अनूप नेगी के भजनों पर दर्शक हुए मंत्र मुग्ध, पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची प्रथम रात्रि पड़ाव रामपुर

अर्चना सती व अनूप नेगी के भजनों पर दर्शक हुए मंत्र मुग्ध, पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची प्रथम रात्रि पड़ाव रामपुर

फाटा। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के प्रथम रात्रि पड़ाव रामपुर न्यालसू पहुंचने पर केदारघाटी सांस्कृतिक एवं जनकल्याण संघर्ष समिति के तत्वाधान में केदार महोत्सव भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।
रविवार को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के प्रथम रात्रि पड़ाव आगमन पर केदारघाटी सांस्कृतिक एवं जनकल्याण संघर्ष समिति द्वारा केदार महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बतौर अतिथि पहुंचे जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड बबिता सजवाण, मुख्यमंत्री के पीआरओ दलवीर दानू , कनिष्क प्रमुख ब्लॉक उखीमठ शैलेन्द्र कोटवाल ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे जिला पंचायत सदस्य बबिता सजवाण ने बताया कि हम सभी का सौभाग्य है हम केदारघाटी के निवासी अपने गांव में बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भजन संध्या से धार्मिक वातावरण बना रहता है। मुख्यमंत्री पीआरओ दलवीर सिंह दानू ने कहा कि बाबा केदार हम सभी के पालनहार हैं इन्हीं की कृपा से हम सभी बाबा की डोली का स्वागत करते हैं, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में आपसी सौहार्द बना रहता है। कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल ने कहा कि न्यालसू ग्राम हमेशा से गौरान्वित भूमि रही है, पर्यावरण के क्षेत्र में स्व केदार सिंह रावत हो तथा देश की सेना में इस गांव के युवा हमेशा समाज में अग्रणीय रहते हैं। पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता नितिन जमलोकी ने कहा कि बाबा की पंचमुखी डोली के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। उन्होंने कहा कि न्यालसू रामपुर में विगत वर्षों से हो रहे कार्यक्रम को आने वाले भविष्य में सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से भव्य रूप दिया जायेगा।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग की टीम अर्चना सती व अनूप नेगी के भोले बाबा तेरु भलु रूप च, सहित भजनों की धूम रही, कार्यक्रम में जीआइसी रामपुर की छात्राओं के कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष रोबिन सिंह रावत ने किया , उपाध्यक्ष अशोक सेमवाल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर केदारनाथ विधान सभा प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान, प्रधान न्यालसू प्रमोद रावत, पूर्व प्रधान न्यालसू विक्रम सिंह, होटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल, अमित मैखण्डी, कमलेश भट्ट, शैलेन्द्र सिंह साजवान,राकेश भंडारी, दिव्यकान्त, खुशाल सिंह, संदीप रावत, अजय चौहान, राजेश चौहान सहित ग्रामीण व व्यपारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!