उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

घिमतोली की पूर्व प्रधान सती देवी के आकस्मिक निधन पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रकट की शोक संवेदना

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। तल्ला नागपुर की सीमान्त ग्राम पंचायत घिमतोली की पूर्व प्रधान 73 वर्षीय सती देवी के आकस्मिक निधन पर जनप्रतिनिधियों, परिजनों, ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी है। सती देवी वर्ष 1996 से 2002 तथा 2009 से 2014 तक दो बार प्रधान पद पर आसीन रही है। उनके दो बार के कार्यकाल में ग्राम पंचायत घिमतोली के अन्तर्गत विभिन्न तोको में विकास सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है। ग्राम पंचायत घिमतोली के अन्तर्गत होने धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सती देवी का योगदान सदैव स्मरणीय रहा है तथा कार्तिक स्वामी तीर्थ में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रविवार को उन्होंने अन्तिम सांस ली तथा उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में किया गया उनकी चिता को उनके पुत्र पृथ्वी सिंह नेगी ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, प्रधान बसन्ती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह नेगी, पूर्व क्षेपस लक्ष्मी देवी, मगन सिंह नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह नेगी, उघोगपति मकर सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह नेगी, उप प्रधान प्रेम सिंह नेगी, पूर्ण सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, कुवर सिंह नेगी , वन पंचायत सरपंच जयवीर सिंह, चैत सिंह, उदय सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष विजया देवी, शशि देवी, जयन्ती देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक नेगी, बीरेन्द्र नेगी, तेज सिंह नेगी,बलवन्त नेगी, पवन नेगी, धर्मेन्द्र सिंह नेगी, बीर सिंह,त्रिलोक बुटोला सहित जनप्रतिनिधियों, परिजनों, ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!