उत्तराखंडखास खबरें

केदारघाटी की जनता को सीएम धामी की दो बड़ी सौगात, केदारवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित प्रदेश सरकार

केदारघाटी की जनता को सीएम धामी की दो बड़ी सौगात, केदारवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी की जनता को दो और बड़ी सौगात दी है।

रूद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटरमार्ग के 8.5 किमी सुधरीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 71 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंदर गढ़ी से धर्तोलिया मोटर मार्ग मोटरमार्ग के 4.5 किमी सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति दी है।

इस पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तल्ला नागपुर घाटी के लिए भी बड़ी सौगात देते हुए कांडई जगतोली मोटर मार्ग के मिसिंग लिंग को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसका आज कार्य शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद वहाँ का विधायक बनकर काम करूँगा। मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की ना सिर्फ घोषणा की है बल्कि उनपर कार्य भी शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!