उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
अवैध शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज

अवैध शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज
रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस का अवैध शराब तस्करी व नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अंकित पुत्र श्री नत्था लाल निवासी ग्राम बाड़व, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या UP20CP2478 मोटर साइकिल में 16 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन विहस्की अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।



