04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज
रूद्रप्रयाग। नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया हुआ है, इसी क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान आशीष पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम किणजाणी, पोस्ट चन्द्रनगर, थाना अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या UK 08 AF 9000 डस्टर में 04 पेटी (48 बोतल) मेकडॉवल्स नम्बर वन विस्ह्की अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।



