उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

केदारनाथ यात्रा का सुगम ओर सुव्यवस्थित हो संचालन : कुलदीप रावत, केदारघाटी के नारायणकोटि में स्थानीय व्यवसायियों ने किया जन समर्थन कार्यक्रम

केदारनाथ यात्रा का सुगम ओर सुव्यवस्थित हो संचालन : कुलदीप रावत, केदारघाटी के नारायणकोटि में स्थानीय व्यवसायियों ने किया जन समर्थन कार्यक्रम

गुप्तकाशी । कुलदीप रावत के जनसमर्थन में केदारघाटी के व्यवसायियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला मंगल दलों ने जन समर्थन कार्यक्रम आयोजित किया।
रविवार को केदारघाटी के नारायणकोटि में केदारघाटी के समस्त व्यवसायियों ढाबा, टैंट, होटल ,टैक्सी सहित यात्रा पर आश्रित व्यवसाय करने वाले आम जनों ने कुलदीप रावत को कार्यक्रम आयोजित कर अपना समर्थन दिया।
कार्यक्रम में होटल व्यवसायियों ,जीप टैक्सी यूनियन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ,युवा एवं बुजुर्ग मौजूद रहे। सभी के द्वारा कुलदीप रावत के समर्थन में नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित होटल एसोसिएशन केदारघाटी के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा कि आज केदारघाटी के व्यवसायी बीते दिनों आई आपदा की मार झेल रहे हैं, कोई नेता उनके समक्ष नही पहुंचा सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत ने उनकी सुध ली और मुख्यमंत्री के सम्मुख द्वितीय चरण की केदारनाथ यात्रा में आ रही समस्याओं को लेकर पत्र दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अमल कर आपदा पीड़ित व्यवसायियों को राहत राशि देने की घोषणा की। शहीद गोविंद सिंह जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी के उपाध्यक्ष आलोक नेगी ने कहा कि आज केदारघाटी को एक जन नेता की जरूरत है, केदारघाटी में आज हर तबका परेशान है, यात्रा मई जून में भी चौपट रही और वर्तमान में भी कोई सुध नही ली जा रही। प्रधान नारायणकोटि मीना देवी ने कहा कि ग्रामीणों की खेती जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नही दे रहा है, आज हमारे बीच एक समाजसेवी रावत जी हैं जो हम सभी की आस हैं हमारी समस्याओं का निवारण करेंगे। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्म सिंह नेगी ने कहा कि आज दलगत राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत है क्षेत्र को ऐसे समाजसेवी की जरूरत है जो हमारी समस्याओं को समझें उनके निवारण करने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कुलदीप रावत के जन समर्थन में सम्बोधन किया।
वहीं, कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता और समाजसेवी कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि केदारघाटी की जन समस्याओं को लेकर वह हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केदारघाटी में बीते दिनों आई आपदा में प्रभावितों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से वार्ता की गई, जिसमें उन्होंने उचित मुआवजा देने का आश्वासन किया था। और जल्द ही वह राशि दी जाएगी। इसके साथ ही केदारनाथ विधानसभा की सत्रह सूत्रीय जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया, मुख्यमंत्री महोदय ने अतिशीघ्र इन समस्याओं का निवारण करने हेतु आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर अपनी सहभगिता दर्ज की। कार्यक्रम में सभी ने आने वाले उप चुनाव में कुलदीप रावत को अपना समर्थन देना कहा। कार्यक्रम में मंच संचालन अनूप राणा ने किया। इस दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, होटल एसोसिएशन कोषाध्यक्ष अमित मैखण्डी,क्षेत्र पंचायत नारायनकोटी जमुना देवी, प्रधान खाट योगेंद्र तिवारी, प्रधान रविग्राम पिंकी देवी, प्रधान मैखण्डा चाँदनी देवी, पूर्व प्रधान जामू उमेंद्र रमोला, जगदीश पुजारी, अशोक सेमवाल, दीपक भलवान, मनोज बेंजवाल, वीरेंद्र बिष्ट, सेवानिवृत्त खाद्य पूर्ति अधिकारी किशोरी लाल,सेवानिवृत्त तहसीलदार माणिक लाल सहित प्रत्येक गांव की महिला मंगल दल, कीर्तन मंडली, एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!