उत्तराखंडखास खबरेंगांव

भूस्खलन की चपेट में आए चार नेपाली मजदूर, रेस्क्यू टीम ने शव किए बरामद

भूस्खलन की चपेट में आए चार नेपाली मजदूर, रेस्क्यू टीम ने शव किए बरामद

अत्यधिक बारिश के कारण उफान पर आये गधेरे के मलबे के चपेट मे आये 4 नेपालियों के शवों को रेस्क्यू टीमों ने किया बरामद

फाटा। केदारघाटी में हो रही लगातार बारिश से चलते  23 अगस्त को करीब रात्रि सवा एक बजे के आसपास फाटा बाजार से पहले पवनहंस हैलीपैड के समीप खाट गधेरे के किनारे बने डेरे में रह रहे 4 मजदूर खेतों से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। जिसकी सूचना फाटा पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। सभी टीमों ने आपसी समन्वय के साथ मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को निकाला गया है। सभी अचेत अवस्था में मिले हैं। इनके अन्य साथियों के बताये गये विवरण के अनुसार ये सभी लोग नेपाल के निवासी हैं। इनकी पहचान तुल बहादुर, पूरना, किशना परिहार एवं दीपक के रूप में हुई है। इनके शवों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जा रहा है। संयुक्त रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!