उत्तराखंड
कुंड पुल के एक ओर सड़क पर आई दरारें, खतरे में आया पुल

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुण्ड में मन्दाकिनी नदी पर बने लोहे के गार्डर पुल के एक किनारे राजमार्ग पर दरारें पड़ने से पुल का खतरा बढ़ गया है। जिस से स्थानीय जनता भयभीत है।
हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मन्दाकिनी नदी के जल स्तर में बड़ने से पुल को लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है।
बता दे कि रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुण्ड में मन्दाकिनी नदी पर बने लोहे के गार्डर पुल के निचले हिस्से में विगत 27 जुलाई से भूकटाव होने के कारण पुल को खतरा उत्पन्न हो गया था जिसे देखते हुए प्रशासन ने 30 जुलाई को दुपहिया वाहनों के अलावा पुल से सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पुल के एक किनारे राजमार्ग पर दरारें पड़ने से पुल को और अधिक खतरा उत्पन्न हो गया है।



