हेली से शुरू हुई केदारनाथ धाम यात्रा, दर्शन कर प्रफुल्लित हुए श्रद्धालु

हेली से शुरू हुई केदारनाथ धाम यात्रा, दर्शन कर प्रफुल्लित हुए श्रद्धालु
रूद्रप्रयाग। विगत दिनों सोनप्रयाग से केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के कारण हुई क्षति के बाद प्रभावित श्री केदारनाथ धाम यात्रा को दुबारा शीघ्र शुरू कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर गुरुवार को मौसम साफ होने के बाद हैली सेवाओं से यात्रा एव दर्शन शुरू हो गए हैं।
वहीं धाम में हैली रेस्क्यू का इंतजार कर रहे 33 यात्रियों को भी एमआई 17 एव अन्य हैली सेवाओं के माध्यम से दोपहर तक रेस्क्यू कर लिया गया है।
सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ धाम में रेस्क्यू एव राहत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। गुरुवार सुबह मौसम साफ होते ही वायु सेना के एमआई 17 एव अन्य हैली सेवाओं के माध्यम से धाम में रह रहे श्रद्धालुओं को शेरसी एव चारधाम हेलीपैड पर उतारा गया। हैली सेवाओं से पर्याप्त राशन एव अन्य अनिवार्य सामग्री भी पहुंच गई है।
उधर, हैली सेवाओं से बाबा केदार के दर्शनों के लिए भी लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।



