उत्तराखंड

सीएम धामी कल करेंगे  केदारघाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

सीएम धामी कल करेंगे  केदारघाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

प्रभावित व्यक्तियों से करेंगे भेंट

राहत एवं बचाव कार्यों की भी करेंगे समीक्षा

रूद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल मंगलवार को केदारघाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल मंगलवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जाएगी। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित व्यक्तियों से भेंटवार्ता भी की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जीटीसी हैलीपैड़ से प्रातः 10 बजे हैलीकाॅप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर प्रातः 10ः40 बजे शेरसी हैलीपैड़ पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे तक केदारघाटी में अतिवृष्टि/आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की ब्रीफ्रिंग करेंगे। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 12ः20 बजे कार से सोनप्रयाग होते हुए 12ः30 बजे जीएमवीएन अतिथि गृह रामपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेंटवार्ता व संवाद करेंगे। इसके बाद अपराह्न 1ः25 बजे शेरसी हैलीपैड़ से देहरादून हेतु प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!