उत्तराखंडगांव

11 बर्षीय बालक पर विद्यालय जाते समय गुलदार ने किया हमला, घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल।

11 बर्षीय बालक पर विद्यालय जाते समय गुलदार ने किया हमला।
घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल।

रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र के बुढ़ाना गांव मे 11 वर्षीय बालक पर बुधवार को अचानक हमला कर दिया। बालक स्कूल जा रहा था कि घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। बालक के चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे तथा किसी तरह बालक को बचाया गया।
बता दें कि,इन दिनों जखोली क्षेत्र में गुलदार का हमला लगातार जारी है, कभी गौशालाओं को तोड़कर मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है । कभी इन्सानों पर हमला कर रहा है।
बुधवार को जखोली विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बुढ़ना का रहने वाला 11 साल का बच्चा
अनीश सिह रावत पुत्र स्व० महावीर सिह रावत बुढ़ना अनीश सिह आज सुबह राजकीय अटल आदर्श इंटर कालेज बुढ़ना पढ़ने जा रहा कि रास्ते मे विद्यालय जाते समय घात लगाये गुलदार ने अनीश पर हमला कर दिया। गुलदार ने बच्चे के बायें हाथ की उगंलियो मे गुलदार ने नाखून से हमला कर दिया जिस कारण से वो जख्मी हो गया। अनीश रावत पर गुलदार के हमले की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र मे दहशत फैल गयी। वही प्रधान बुढ़ना आरती नैथानी ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी ।
वही वन विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!