उत्तराखंड

मंडी समिति सचिव विजय प्रसाद थपलियाल बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त

उत्तराखंड शासन ने मंडी समिति सचिव विजय प्रसाद थपलियाल को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया

देहरादून। संस्कृति धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबन्धन एवं धार्मिक मेला अनुभाग देहरादून ने मुख्य कार्याधिकारी, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पद पर कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर के नियंत्रणाधीन इकाई कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून में कार्यरत श्री विजय प्रसाद थपलियाल, सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर तैनात किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।धर्मस्व- तीर्थाटन प्रबंधन सचिव हरिचंद सेमवाल द्वारा आज सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है।

आदेश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति इस प्रतिबन्ध के साथ प्रदान की जा रही है कि श्री विजय प्रसाद थपलियाल द्वारा अपने पैतृक विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए तत्काल शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
श्री विजय प्रसाद थपलियाल की प्रतिनियुक्ति के सम्बन्ध में अन्य सेवा-शर्ते पृथक से निर्गत की जायेंगी।

आदेश की प्रतिलिपि सचिव, मा० मुख्य मंत्री, निजी सचिव, मा० मंत्री, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग, उत्तराखण्ड शासन।
निजी सचिव, मा० अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति, अपर मुख्य सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन के आदेश संख्या-369/VIXXX-1-2022, दिनांक 13 सितंबर.2022 के क्रम में तद्‌नुसार आवश्यक कार्यवाही करने के अनुरोध सहित प्रेषित है।

साथ ही जिलाधिकारी, देहरादून / अध्यक्ष, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून,जिलाधिकारी, चमोली / रूद्रप्रयाग।प्रबन्ध निदेशक, कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर। वरिष्ठ कोषाधिकारी, चमोली / रूद्रप्रयाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी/मुख्य वित्तअधिकारी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर‌समिति देहरादून को आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ भेजी गयी है।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शासन में विभागीय औपचारिकताओं के बाद नये मुख्य कार्याधिकारी शीघ्र पद कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!