उत्तराखंडखास खबरेंगांव

सात दिन बाद भी सोनप्रयाग – त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर नही हो पाई वाहनों की आवाजाही सुचारू

सात दिन बाद भी सोनप्रयाग – त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर नही हो पाई वाहनों की आवाजाही सुचारू

फाटा । सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग बीते सात दिनों से आवाजाही के लिए खतरों भरा बना हुआ है। मोटर मार्ग पर भारी बारिश से सड़क का 60 से 70 मीटर हिस्सा भू धंसाव की जद में आ गया है। जिस पर वाहनों की आवाजाही बंद है।
सोनप्रयाग – त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग झोसी के समीप भारी बरसात से बीते 24 जुलाई से बंद है। मोटर मार्ग बंद हो जाने से ग्रामीणों के सम्मुख आवाजाही का संकट बना हुआ है। वहीं शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में इन दिनों श्रद्धालु भी नही जा पा रहे हैं जिस से व्यवसायियों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। बीते दिन सड़क मार्ग पर कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से मार्ग को खोला गया लेकिन इस पर भू धंसाव होने से छोटे वाहनों की आवाजाही भी खतरों भरी बनी हुई है। ग्रामीण इस स्थान पर पैदल ही आवागमन कर रहे हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष कुनियाल ने बताया कि सात दिन बीत जाने पर भी विश्व प्रसिद्ध शिव पार्वती विवाह स्थल का मोटर मार्ग अवरुद्ध है। विभाग ने काम चलाऊ मशीन भेज कर छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोला परन्तु भू धंसाव के खतरे से छोटे वाहनों की आवाजाही भी नही हो पा रही, उन्होंने बताया कि इस स्थान पर बड़ी मशीन द्वारा कार्य किया जाना है लेकिन छोटी मशीन भेजकर विभाग सिर्फ खाना पूर्ति कर रहा है।
ग्रामीण महेंद्र सेमवाल ने बताया कि सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर पर ठेकेदार की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे मैं है विभाग को कार्य में बरती जा रही लापरवाही से अवगत कराया गया लेकिन विभाग बेसुध सोया हुआ है।
ग्रामीणों ने लोनिवि से अति शीघ्र मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!