
बिग ब्रेकिंग : केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलबा पत्थर तीन की मौत तीन घायल ,रेस्क्यू अभियान जारी
गौरीकुंड। गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग चीरवासा पर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार आज प्रातः साढ़े सात बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुण्ड से तकरीबन 3 किमी आगे श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर स्थान चीरवासा पर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए हैं। सूचना पर चौकी गौरीकुण्ड पुलिस, एसडीआरएफ,डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीमों द्वारा पहाड़ी से मलबा पत्थर की चपेट में आये 3 लोग अचेत अवस्था में व 3 लोग घायल दशा में हैं। इन सभी को स्ट्रेचर की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया गया है। अन्य लोगों के भी मलबा पत्थर की चपेट में आने की सम्भावना के दृष्टिगत यहां पर सर्च अभियान निरन्तर जारी है।अभी घायलों की शिनाख्त की जा रहीं।




