उत्तराखंडपर्यावरण

डॉ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में मनाया गया हरेला पर्व, पर्यावरण सरंक्षण के प्रति किया जागरूक

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय डॉ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में छात्र छात्राओं, शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं अभिभावाकों ने इस वर्ष “मां के नाम एक पेड़” हरेला पर्व मनाया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में हरेला पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 80 वर्षीय माता श्रीमती सत्येश्वरी देवी ,75 वर्षीय श्रीमती यशोदा देवी एवं श्रीमती विश्वेश्वरी देवी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने हरेला पर्व को यादगार बनाने के इस सामूहिक प्रयास के लिए बच्चों,अभिभावकों और शिक्षक साथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस दौरान कविता एवं नारों से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोक पर्व हरेला हरियाली एवं खुशहाली का प्रतीक है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण हेतु हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, जिससे कि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके। विद्यालय की शिक्षिका व कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कविता दुमागा ने कहा कि किसी भी पर्व को मनाने की सार्थकता तभी है जब हम उसे भावनात्मक रूप से मनायें। उन्होंने कहा कि हरेला के अवसर पर यदि हम किसी पौधे का रोपण कर रहे हैं तो हमेशा ही अपने परिवार के सदस्य की तरह उसका पालन पोषण भी करें जिससे वो आने वाले समय में हमें छाया, फल आदि दे सकें। विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती ज्योति असवाल , श्रीमती संगीता दानू एवं श्रीमती पूजा बिष्ट , श्रीमती संगीता जमलोकी एवं शिक्षक बिनोद गैरोला , मनीष डिमरी , प्रदीप बिष्ट ने भी हरेला के सम्बन्ध में लोक परंपराओं की जानकारी प्रदान की और गीत प्रस्तुत कर पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक किया। हरेला के इस पावन पर्व पर विद्यालय परिसर और आसपास आंवला, बेल, आम, कटहल, संतरा, नारंगी, नीबू, पारिजात, मधुमालती, देवदार,फूलों आदि के अनेकों पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आर के गोस्वामी , राजेश राणा ,विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं वंशिका, ऋषिका, प्रणय, अनामिका, चंद्रशेखर नौटियाल , राहुल राणा , रविन्द्र नेगी ,श्रीमती संध्या भट्ट , ऋचा सेमवाल , श्रीमती शीलावती धनाई , श्रीमती ज्योति देवशाली , श्रीमती ऋचा आर्य , श्रीमती कविता गोस्वामी , श्रीमती वीना चौहान , श्रीमती विजय लक्ष्मी राणा , श्रीमती दिव्या त्रिवेदी , श्रीमती आरती भट्ट समेत सभी शिक्षक ,नौनिहाल व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!