उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

गौशाला पर गिरी आकाशीय बिजली, दो दुधारू मवेशियों की मौत

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत सारी गाँव में मंगलवार मध्य रात्रि में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा आकाशीय बिजली की तरंगों के निकटवर्ती गौशाला में गिरने से दो दुधारू मवेशियों की मौत हो गयी है जिससे पशुपालक के सन्मुख आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। राजस्व विभाग व पशुपालन विभाग ने सारी गाँव पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेकर मृतक मवेशियों का पंचनामा भर दिया है।

जानकारी देते हुए देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को मध्य रात्रि में मूसलाधार बारिश के साथ पशुपालक जगमोहन सिंह की गौशाला के निकट आकाशीय बिजली गिरने तथा आकाशीय बिजली की तरंगों के गौशाला में गिरने से दुधारू भैस व गाय की मौत हो गयी है तथा दोनों दुधारू पशुओं की मौत होने से पशुपालक जगमोहन के सन्मुख आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग व पशुपालन विभाग द्वारा सारी गाँव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। प्रधान मनोरमा देवी, मुरली सिंह नेगी ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!