तीन लाख रुपये की ठगी होने से बचे श्रद्धालु, पुलिस कार्मिक की तत्परता व जागरुकता से बरती सावधानी

तीन लाख रुपये की ठगी होने से बचे श्रद्धालु, पुलिस कार्मिक की तत्परता व जागरुकता से बरती सावधानी।
पुलिस कार्मिक की तत्परता व जागरुकता के चलते हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम से होने वाली सम्भावित ठगी से बच पाये श्रद्धालु
रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी से बचाने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से निरन्तर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं श्रद्धालु किसी न किसी प्रकार से साइबर ठगों के जाल में आ जाते हैं।
बीते दिन महाराष्ट्र से एक श्रद्धालु अपने परिवार सहित बड़े समूह के साथ केदारनाथ धाम यात्रा पर आये थे। केदारनाथ तो ये लोग पहुंच ही गये थे, पर सोचा कि वापसी के लिए हैलीकॉप्टर टिकट करा लें। इन्होने हैलीकॉप्टर टिकट के लिए फोन से सर्चिंग की तो एक व्यक्ति से इनका सम्पर्क हो गया। इनके द्वारा सभी लोगों को केदारनाथ से वापसी जाने के टिकट की बात की तो सभी लोगों के लिए करीब तीन लाख रुपये में टिकट होने की बात हुई। टिकट कराने वाले ने इन श्रद्धालु से सभी की डिटेल्स मांगी व इनको टिकट का सैम्पल भेजा व पेमेन्ट करने को जोर देने लगा। इन श्रद्धालु ने इस टिकट की सत्यता जानने के लिए केदारनाथ में तैनात पुलिस बल की मदद ली गयी। इस टिकट को देखकर पुलिस कार्मिक आरक्षी राजेश ने श्रद्धालु को पेमेन्ट न करने हेतु बताया। जिस पर श्रद्धालु ने किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया और वह अपने साथ होने वाली ठगी से बच पाये, यदि उनके द्वारा पुलिस की मदद नहीं ली जाती और ठग को पैसे दे दिये जाते तो निश्चित ही उनके साथ ठगी हो जाती। श्रद्धालु ने चौकी केदारनाथ में नियुक्त आरक्षी राजेश कुमार की तत्परता एवं उनके द्वारा की गयी जागरुकता की सराहना करते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।



