उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंहेल्थ

प्रगति डेंटल क्लिनिक उखीमठ ने तुंगनाथ घाटी के मक्कू गाँव में निशुल्क दन्त शिविर किया आयोजित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। प्रगति डेंटल क्लिनिक उखीमठ के तत्वावधान में तुंगनाथ घाटी के मक्कू गाँव में निशुल्क दन्त का शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 80 ग्रामीणों के दन्तो का इलाज करने के साथ ही ग्रामीणों को दवाई निशुल्क वितरित की गयी। निशुल्क दन्त शिविर में ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया गया। तुंगनाथ घाटी के प्राथमिक विद्यालय मक्कू में प्रगति डेंटल क्लिनिक ऊखीमठ के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क दन्त शिविर में 80 पुरुष व महिलाओं के दान्तो का परीक्षण करने के बाद निशुल्क दवाई वितरित की गयी। वरिष्ठ दन्त चिकित्सक डा0 अंजनेश पंवार ने बताया कि मक्कू गाँव में आयोजित निशुल्क दन्त शिविर में लगभग 7 दर्जन ग्रामीणों के दातों की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि अधिकांश ग्रामीणों के दात रख – रखाव के अभाव में खराब होते जा रहे हैं इसलिए ग्रामीणों को तीनों समय खाने के बाद दात साफ करने की सलाह दी गयी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों की नितान्त आवश्यकता है तथा जब तक ग्रामीणों को दातों की देखभाल के लिए जागरूक नही किया जायेगा तब तक ग्रामीण अपने दातों के रख – रखाव के प्रति सजग नहीं होगें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अन्य सीमान्त गांवों में भी इस प्रकार के निशुल्क दन्त शिविर का आयोजन किया जायेगा। दन्त चिकित्सक डा0 प्रगति ने बताया कि शिविर में अधिकांश ग्रामीणों ने बढ़ – चढकर भागीदारी की तथा दन्त शिविर में पाया गया है लापरवाही के कारण ग्रामीणों के दात खराब हो रहें हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को कम्पनी के ब्रुश व कोलगेट उपयोग करने की सलाह दी गयी है, शिविर में जगदीश प्रसाद मैठाणी व कैलाश मैठाणी सहित विभिन्न ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!