
अवैध शराब के साथ पुलिस ने नेपाली मूल के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने एक नेपाली व्यक्ति रमेश शाही पुत्र पृथ्वी बहादुर शाही निवासी कालीकोट नेपाल, हाल सीतापुर को 14 हाफ व 6 बोतल मेकडाॅवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम का विवरण आरक्षी मृदुल, आरक्षी जसपाल मौजूद रहे।



