उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

जनपद के वरिष्ठ नागरिक जनों के साथ आयोजित गोष्ठी में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया प्रतिभाग

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग मे  केदारनाथ एवं रुद्रप्रयाग विधानसभा के वरिष्ठ नागरिक जनों के साथ गोष्ठी में प्रतिभाग किया। अनिल बलूनी ने प्रबुद्ध जनों को कहा की जिले के सभी बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए आम नागरिक को जागरूक करे तथा अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। जिस से भारत विकसित राष्ट्र की और अग्रसर होकर दुबारा विश्व गुरु बने। इसलिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करना है। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्ध जन सेवा निवृत कैप्टन हरि सिंह, प्रवीण सेमवाल ,दलबीर सिंह बिष्ट आदि प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया।
इससे पहले जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का भव्य स्वागत किया। गोष्ठी में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने अनिल बलूनी को विश्वास दिलाया कि जनपद रुद्रप्रयाग में भाजपा के पक्ष में रिकॉर्डतोड़  मतदान होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया। इस दौरान गोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य सुमेरपुर यशवंत सिंह बुटोला, राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष शीतल नेगी ,विश्व विद्यालय प्रतिनिधि रिंकी राणा, सह सचिव स्वीटी ,कोषाध्यक्ष बबीता मेवाड़ सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान लोकसभा संयोजक विजय कप्रवान, प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा, रुद्रप्रयाग एवं केदारनाथ विधानसभा प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवान, महंत शिवानंद गिरि, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम सिंह कंडारी, रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!