उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंमनोरंजनराष्ट्रीयशिक्षा

विश्व रंगमंच दिवस पर प्रसिद्ध रंगकर्मियों को स्व श्रीधर जमलोकी कलानिधि सम्मान 2024 से किया गया सम्मानित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। अन्तर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस के अवसर पर जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित डॉ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों एवं कला की विभिन्न विधाओं को प्रदर्शित कर रंगमंच दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बद्री केदार मन्दिर समिति वेदपाठी आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, कार्यक्रम अध्यक्ष वेदपाठी मृत्यंजय हिरेमठ, विद्यालय चैयरमैन लखपत राणा द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा के निर्देशन एवं रंगकर्मी शैलेन्द्र तिवारी द्वारा लिखित सामाजिक जन चेतना का नाटक “नशा मुक्त उत्तराखण्ड, संस्कार युक्त उत्तराखण्ड“ एवं अन्य साँस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुितयो ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आचार्य विश्व मोहन जमलोकी ने कहा कि केदार घाटी युगों से साहित्य की केन्द्र स्थली रही है तथा नाटक हमको जीने की प्रेरणा देते हैं। मृत्युंजय हिरेमठ ने कहा कि सम्पत्ति का बटवारा हो सकता है मगर विद्या का बटवारा कभी नहीं होता इसलिए विद्या को सभी धनो में सर्वोत्तम माना गया है। विद्यालय के चैयरमैन लखपत सिंह राणा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर छात्रों को मंच प्रदान करना अपने आप में एक अहम बात है जिसके माध्यम से हम छात्रों में अभिव्यक्ति की क्षमता, नेतृत्व प्रबंधन एवं अनेक नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास कर सकते हैं। रंगकर्मी हरीश पुरी ने छात्र-छात्राओं को रंगमंच की अनेक जानकारियां देते हुए कहा कि रंगमंच व्यक्त्वि निखारने का सर्वाेत्तम माध्यम है। इस अवसर पर जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा श्रीनगर क्षेत्र के प्रसिद्ध रंगकर्मी हरीश पुरी, गुप्तकाशी क्षेत्र के रंगकर्मी श्रेष्ठवर्द्धन सिंह राणा व तुंगनाथ घाटी के प्रसिद्ध रंगकर्मीरंगकर्मी अशोक नेगी को ‘‘स्व0 श्रीधर जमलोकी कलानिधि सम्मान 2024’’से सम्मानित किया गया। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर स्वीप रुद्रप्रयाग के जनपदीय आइकन लखपत सिंह राणा द्वारा मतदाता जागरुगता के तहत शत प्रतिशत मतदान का संदेश नौनिहालों व अभिभावकों को दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 11 वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं हेतु विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। विदाई समारोह में 12वीं के छात्र-छात्राओं अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामकृष्ण गोस्वामी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व नौनिहालों का आभार व्यक्त किया जबकि कार्यक्रम का संचालन रिचा सेमवाल व पंकज पंवार ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर चन्द्रशेखर नौटियाल, प्रदीप बिष्ट, मनीष डिमरी, राहुल राणा, विनोद गैरोला, ज्योति असवाल, कविता दुमागा, संध्या भट्ट, वेद प्रकाश जमलोकी, कविता भट्ट, संगीता दानू, पूजा विष्ट, सुमन शुक्ला, संगीता जमलोकी, अर्चना देवी, पूनम बर्त्वाल , राखी चौहान, वीणा चौहान, विजयलक्ष्मी राणा बीना चौहान , ज्योति देवशाली, रविन्द्र सिंह नेगी, प्रदीप बिष्ट, वंशिका राणा, प्रताप पंवार सृष्टि नेगी, मानव राणा सहित अभिभावक व नौनिहाल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!