उत्तराखंड

ऊखीमठ पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति बालिकाओं को जानकारी देकर किया जागरुक

ऊखीमठ पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति बालिकाओं को जानकारी देकर किया जागरुक

ऊखीमठ। जनपद पुलिस द्वारा ऊखीमठ में बालिकाओं को विभिन्न जानकारी देकर जागरुक किया गया।

पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान के नेतृत्व में बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊखीमठ में जन जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई, किस प्रकार आज के समय में साइबर अपराध सबसे अधिक सक्रिय है, तथा किस प्रकार एक ओटीपी देने तथा एक लिंक खोल देने से सारे जीवन भर की पूंजी साइबर ठगों के हाथ में चली जाती है, इससे बचाव के उपाय तथा साइबर अपराध हो जाने की दशा में हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, तथा सभी छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, पुलिस सहयोग हेतु डायल 112 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, साथ ही नवयुवकों में समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति, नशे के दुष्प्रभाव तथा इससे दूर रहने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, एवं बालिकाओं को वर्तमान चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जागरुक किया गया, इसके साथ ही मानव तस्करी, उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा इसको प्रयोग करने की जानकारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!