उत्तराखंड

दु:खद खबर : बांसवाड़ा- मोहन खाल मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

बांसवाड़ा- मोहन खाल मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

रूद्रप्रयाग। बांसवाड़ा मोहन खाल मोटर मार्ग पर सोमवार को देर सांय अखोडी भणज के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें कुछ लोगों की फंसने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची, मौके पर पहुंचकर उक्त बुलोरो वाहन UK13TA0715 में दो व्यक्ति सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति राकेश सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी बलसुडी अखोड़ी की मृत्यु हो गई, उक्त व्यक्ति के शव को बरामद किया गया। वहीं घटना में घायल  दूसरे व्यक्ति रुद्र सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र 6 साल घायल को 108 एम्बुलेंस के मध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!