उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंशिक्षा

राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में समान नागरिक संहिता पर संगोष्ठी

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में “समान नागरिक संहिता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच संचालन करते हुए प्राध्यापक डॉ चिंतामणि ने छात्र /छात्राओं को भारतीय संविधान में वर्णित समान नागरिक संहिता और उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत समान नागरिक संहिता विधेयक के महत्व से अवगत कराया। छात्र संघ अध्यक्ष राहुल, उपाध्यक्ष राखी और अन्य छात्र / छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के अन्य सभी प्राध्यापको ने भी उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की उपयोगिता से छात्र / छात्राओं में जागरूक हेतु प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य प्रोo पीo एसo जंगवाण ने उपस्थित जिज्ञासु छात्र / छात्राओं को समान नागरिक संहिता का अर्थ, उदेश्य, परिणाम और उत्तराखंड समान नागरिक संहिता से वर्तमान समस्याओं का निदान किस प्रकार किया जाएगा आदि से अवगत कराया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!