उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि शहीदों की बदौलत हमें आजादी व पृथक राज्य की प्राप्ति हुई है इसलिए समय – समय पर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण राष्ट्र शहीद दिवस मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है! उन्होंने कहा कि राष्ट्र पिता सत्य व अहिंसा के पुजारी रहें हैं। गुरिल्ला संगठन की जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि जो देश के प्रति अपना बलिदान देते है वे हमेशा अमर रहते है तथा युग – युगान्तर तक समाज में पूजित होतें है। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी हमेशा याद रहेगी। कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। धर्मेन्द्र पुष्वाण ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के त्याग व बलिदान को हमेशा याद किया जायेगा। इस मौके पर जगदीश सिंह, ताजवर सिंह, सुनील पाल, गीता देवी, रणवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, रवींद्र सिंह, मदन, संजय सिंह, हरी रावत, सुरेन्द्र पुष्वाण व सुखदेव सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!