मैखण्डा में पूर्व सैनिक स्व. बाबू लाल की पुण्य स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता, 50 से अधिक टीमें कर रही प्रतिभाग

मैखण्डा में पूर्व सैनिक स्व. बाबू लाल की पुण्य स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन, 50 से अधिक टीमें कर रही प्रतिभाग
फाटा। मां महिष मर्दिनी क्रिकेट क्लब मैखण्डा (चनेथा) द्वारा पूर्व सैनिक स्व. बाबू लाल की पुण्य स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवम्बर से ग्राम मैखण्डा में किया जा रहा है। जिसमें दूर दराज क्षेत्र के ग्रामीण युवा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं।
केदारघाटी के ग्रामसभा मैखण्डा में ग्रामीण प्रीमियर लीग का 25 नवम्बर से आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम पुरस्कार इक्यावन हजार रुपए नगद राशि व चल बैजन्ती, तथा पच्चीस हजार रुपए द्वितीय पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी, इसके साथ ही कई आकर्षक इनाम घोषित किए गए हैं। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 50 से अधिक ग्रामीण क्रिकेट टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें प्रत्येक दिन 12 ओवर के तीन मैच खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में अभी लीग मैच का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 6 नवम्बर तक लीग मैच खेले जाएंगे उसके बाद अगले दौर के मैच आयोजित होंगे।
टूर्नामेंट के दसवें दिन का पहला लीग मैच बोफोर्स स्पोर्ट्स क्लब लमगौंडी ओर मां कलिशिला क्रिकेट क्लब ब्यूखी के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर ब्यूखी ने पहले गेंदबाजी क् निर्णय किया, निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में लमगौंडी की टीम ने 6 विकेट खोकर 100 रन बना पाई जिसमें हरीश बाजपाई ने सबसे अधिक 28 रन की पारी खेली। वहीं ब्यूखी की टीम 101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 84 रन ही बना पाई,लमगौंडी की टीम ने 16 रन से मैच जीता, जिसमें हरीश बाजपाई ने 3 ओवर में 20 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच हरीश बाजपाई को चुना गया गया।
टूर्नामेंट के दसवें दिन बतौर अतिथि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितिन जमलोकी व सामाजिक कार्यकर्ता नन्द लाल पहुंचे, सामाजिक कार्यकर्ता नितिन जमलोकी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को मंच प्रदान होते है, ओर वह भविष्य में जिला और प्रदेश स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं, इस प्रकार के आयोजनों से गांव में आपसी सौहार्द ओर एकता बनी रहती है, उन्होंने क्रिकेट समिति को शानदार ओर भव्य टूर्नामेंट के आयोजन हेतु बधाई दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष नन्द लाल ,उपाध्यक्ष दर्शन लाल, कोषाध्यक्ष दिनेश पंवार, सचिव रमेश सहित क्रिकेट कमेटी के सभी सदस्य दर्शक ओर ग्रामीण युवा मौजूद रहे।



