उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइल

 1 नवम्बर को रूद्रप्रयाग में धूमधाम से मनाया जायेगा इगास पर्व, सामूहिक भौलो होगा मुख्य आकर्षण

रुद्रप्रयाग में इस बार इगास पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, 1 नवम्बर को गुलाब राय मैदान में होगा सामूहिक आयोजन

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भौलो होगा मुख्य आकर्षण

जागर गीतो, झुमैलो नृत्य, और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर होंगे लोकनृत्य

जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में इस वर्ष जनपद रुद्रप्रयाग में पारंपरिक लोक पर्व इगास (बग्वाल) को बड़े उत्साह और सांस्कृतिक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व आयोजन की विशेष तैयारियाँ जिला प्रशासन की देखरेख में की जा रही हैं। इगास पर्व का मुख्य आयोजन 1 नवम्बर की सायं 6 बजे स्थानीय गुलाब राय मैदान में सामूहिक रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ, तथा स्थानीय नवयुवक दलों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष इगास पर्व को सामूहिक रूप से मनाने का उद्देश्य स्थानीय लोकसंस्कृति को बढ़ावा देना और पारंपरिक पर्वों के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भौलो का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा मैदान इगास की रोशनी और उल्लास से जगमगाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों, महिला मंगल दलों और द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, जागर गीत, झुमैलो नृत्य, और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी नागरिकों से इस पारंपरिक पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में एकता, लोकसंस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!