उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों की 08 समस्याएं दर्ज 03 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों की 08 समस्याएं दर्ज 03 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

रूद्रप्रयाग। जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा आज 08 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी उसका त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मयकोटी प्रधान अमित प्रदाली ने पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर पर पुस्ता निर्माण सहित बर्सिल मोटर मार्ग में डामरीकरण तथा मयकोटी-बुधाणी मोटर मार्ग की सुधारीकरण के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करने की मांग की। जवाड़ी निवासी देवी प्रसाद, विजय सिंह व प्रदीप सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत लाभान्वित न होने की शिकायत दर्ज की। दैड़ा के रूप लाल ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने, क्वल्ली निवासी गुंदरी देवी ने आवासीय भवन के नीचे पुस्ता निर्माण करने तथा घोलतीर निवासी पूरण सिंह, त्रिलोक सिंह, संजय सिमल्टी, हरीश सिंह आदि ने एनएच-07 घोलतीर के समीप बाढ़ नियंत्रण हेतु सुरक्षा दीवार लगाए जाने की मांग की।

जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त हो रही हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन आवेदन पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर तत्काल निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों में आवेदक द्वारा जो भी समस्या से अवगत कराया गया है उसका समाधान किया जाना संभव है तो कब तक समाधान किया जाएगा, संबंधित आवेदन पत्र के संबंध में स्पष्ट आख्या से आवेदनकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि वह अपनी समस्या को लेकर आश्वस्त हो जाए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 139 तथा एल-2 पर 52 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है वह शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जो भी शिकायतें दर्ज हो रहीं हैं उनकी भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।
जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, पेयजल निगम नवल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, शिकायत सहायक जिला शिकायत निवारण केंद्र विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!