उत्तराखंडधार्मिक

बद्रीनाथ धाम में 15 लाख श्रद्धालु ने किए दर्शन, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

जोशीमठ। बद्रीनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। अब तक बद्रीनाथ धाम में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। पहली बार धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख हो चुका है। आजतक इतने श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम में नहीं पहुंचे थे। वहींहर दिन लगातार हजारों की संख्या में श्रद्धालु बद्री विशाल के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं अभी कपाट बंद होने में एक महीने का समय बाकी है। ऐसे में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

उत्तराखंड के जनपद चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट 10 मई को वैदिक मंत्रोच्चारण और अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। इस बार जबसे कपाट खुले हैं हर दिन 15 से 20 हजार के बीच यात्री धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि बरसात शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई लेकिन जैसे ही बरसात कम होने लगी तो यात्रियों ने फिर बदरीनाथ की ओर रुख करना शुरू कर दिया। इसके चलते यात्रा शुरू होने के पांच महीने में ही यात्रियों की संख्या 15 लाख पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!