गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, पत्थर ओर मलबा आने से एक घोड़ा संचालक की मौत ,चार घायल

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज सुबह 4 बजे के करीब जंगल चट्टी पुलिस चौकी के पास घोड़े संचालकों के टेंट में पहाड़ी से मलबा गिर जाने से एक घोड़ा संचालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
बतादें की केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे केदारनाथ की ओर घोड़े खच्चर संचालकों का टेंट लगा हुआ था जिसमें 5 लोग रह रहे थे अचानक ऊपर से भूस्खलन होने के कारण मलवा टेंट में गिर गया डी0डी0आर0एफ0 टीम जंगल चट्टी वह डी0डी0आर0एफ0 टीम भीम बली व एस0डी0आर0एफ0को सूचना मिलते ही तीनो टीमें घटनास्थल पर पहुंची टीम द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गए टीम द्वारा चारों को स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड के लिए भेजा गया।
वही मृतक व्यक्ति की पहचान धनवीर पुत्र सन्तु लाल उम्र 24 वर्ष ग्राम कंडाली पोस्ट पन्दोल चौकी तिलवाड़ा ,थाना अगस्त्यमुनि तहसील जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।



