त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर आ रहा केंटर वाहन गिरा गहरी खाई में, वाहन चालक की मौत

त्रियुगीनारायण के सोनप्रयाग मार्ग पर गहरी खाई में गिरा कैंटर वाहन, चालक की मौत
रुद्रप्रयाग। त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर आ रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।हादसे में वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
पर्वतीय इलाकों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।वहीं त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर आ रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसा त्रियुगीनारायण पर बड़े मोड़ से पहाड़ी मार्ग पर ऊपरी सड़क से वाहन नीचे स्थित सड़क पर आ गिरा। हादसे में वाहन चालक मिथिलेश प्रसाद (34), निवासी कमेडा त्रियुगीनारायण, जनपद रुद्रप्रयाग की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस व एसडीआरएफ आरक्षी नितिन रावत मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुए। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



