उत्तराखंड
केदारनाथ में घने कोहरे के बीच हेलीकॉप्टर हुआ क्रेश

केदारनाथ।
घने कोहरे के बीच केदरानाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ। इस हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजकर 40 मिनट के करीब की घटना, हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से वापस लौट रहा था। घने कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।



