केदारघाटी में हादसे के कुछ घटों बाद फिर से शुरू हुई हेली सेवाएं
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में संचालित हेली कम्पनियों की उड़ाने हादसे के कुछ घण्टो बाद पुनः शुरू हो गयी हैं।
विगत मंगलवार को आर्यन कम्पनी के हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने के कुछ ही घण्टो बाद आज प्रातः बुधवार से हेली कम्पनियों की उड़ाने शुरू हो चुकी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन तीर्थ यात्रियों के द्वारा ऑनलाइन टिकट बुक पहले से की गई थी उन्हें ही सिर्फ केदारनाथ धाम ले जाया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम को देखते हुए पीएमओ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को धाम भेजा जाएगा।
ऑफ़लाइन काउंटर रहेंगे बंद।
फाटा व गुप्तकाशी स्थित ऑफ़लाइन जीएमवीएन टिकट काउंटर द्वारा कोई भी टिकट जारी नही की जाएगी।
वहीं, डीजीसीए के केदारघाटी में पहुंचने से पहले ही उड़ाने संचालित कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार डीजीसीए टीम का केदारघाटी में जल्द पहुंचना बताया गया है
Back to top button
error: Content is protected !!