
स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर करने के लिए जल्द भरे जाएंगे विभाग में रिक्त पद
देहरादून। उत्तराखंड में आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पद जल्द ही भरे जाएंगे।
स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्वास्थ्य विभाग की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशन में कई गई, समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को मद्देनजर रखते हुए दवाइयों की कमी को दूर किया जाएगा बताया गया।
प्रभारी सचिव ने चिकित्सा इकाइयों में रिक्त पदों को शीघ्र-अति शीघ्र भरने के निर्देश दिए तथा नवसृजित एवं निर्माणाधीन चिकित्सा इकाइयों में पदों को सृजित कर शीघ्र भरे जाएं ताकि नव निर्मित चिकित्सा इकाइयों का लाभ आमजन को मिल सके।
प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्राय: यह देखा गया है कि स्वास्थ्य इकाइयों में दवाइयों की कमी बनी रहती है, जो कि असंतोषजनक कार्य है। उन्होंने कहा कि अब यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आवश्यक दवाइयों की उपलबद्धता सभी चिकित्सा इकाइयों में हो जिसके लिए पूर्व में कार्य योजना बने ताकि समय पर दवाइयों के स्टॉक की पूर्ण जानकारी हो।
साथ ही बैठक में प्रभारी सचिव द्वारा हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर की समीक्षा की गई, वहीं 664 सी.एच.ओ. की नियुक्ति 15 दिन के भीतर सुनिश्चित कर आम-जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिल सके जानकारी दी।



