उत्तराखंड

विश्व के टॉप साइंटिस्ट की सूची में शामिल गढ़वाल यूनिवर्सिटी के तीन साइंटिस्ट

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण

श्रीनगर।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है। जिसके बाद न केवल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय बल्कि पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित है। दरअसल, स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध समूह द्वारा जारी विश्व के टाप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीन शिक्षक भी अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं।

गढ़वाल विश्वविदयालय के पर्यवरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आर के मैखुरी, फार्मेसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय सेमल्टी एवं भौतिक विभाग के सीनियर प्रो. आरसी रमोला ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध समूह द्वारा विगत 10 अक्टूबर को जारी विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अपना स्थान बनाया है। बता दें कि प्रो. आरके मैखुरी व प्रो. आरसी रमोला ने इस सूची मे दूसरी बार और डॉ. अजय सेमल्टी ने इस सूची में तीसरी बार अपना स्थान बनाया है। तीनों ही अपने क्षेत्र के काफी माहिर माने जाते रहे हैं। तीनों के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने ख़ुशी जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!