देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी पहुंचे बद्रीनाथ ओर केदारनाथ धाम

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी पहुंचे बद्रीनाथ ओर केदारनाथ धाम
रुद्रप्रयाग। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम के दर्शन किए इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की।
आज प्रातः देश के प्रसिद्ध उद्योग पति मुकेश अम्बानी हेलीकॉप्टर से पहले बद्रीनाथ धाम पहुंचे जहां बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मन्दिर समिति कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मन्दिर में पूजा कर बद्रीविशाल का आशीर्वाद लेने के पश्चात हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे । केदारनाथ पहुंचते बद्री -केदार मंदिर समिति के कार्यधिकारी आर सी तिवारी , केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला सहित तीर्थपुरोहितों ने मुकेश अम्बानी का केदारनाथ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना कर बाबा केदारनाथ से आशीर्वाद लिया। उसके पश्चात वह केदारपुरी के सौंदर्य को निहारने लगे। अम्बानी ने बद्रीनाथ ओर केदारनाथ धाम के लिए ढाई -ढाई करोड़ रुपये दान दिए। अम्बानी की भगवान बद्रीनाथ ओर बाबा केदारनाथ के प्रति अटूट आस्था है। वह हर वर्ष दोनों धाम के दर्शनों को पहुंचते हैं। मन्दिर में दर्शन करने के बाद हेली द्वारा वापिस चले गए।



