उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

ब्रेकिंग- खाट गांव के नीचे हो रहे भूधंसाव के ट्रीटमेंट के लिए 47 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

राजमार्ग बंद ओर जाम की स्थिति से मिलेगी निजात

डोळ्या देवी डेंजर जोन के लिए 47 करोड़ की धनराशि हुई स्वीकृत।

रुद्रप्रयाग।  भारत सरकार ने रास्ट्रीय राजमार्ग107 पर खाट गांव के नीचे जो लगातार भू धंसाव हो रहा है ,उसके ट्रीटमेंट के लिए 47 करोड़ 43 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि क्षेत्र के लिए है। क्योंकि यह वर्तमान में केदारनाथ धाम का एकमात्र रास्ता एवं मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग है। लगातार इस स्थान पर हो रहे भू धंसाव से खाट गांव के अस्तित्व पर सदैव संकट के बादल नजर आते थे। साथ ही हल्की बरसात में भी राजमार्ग इस स्थान पर बार बार बाधित रहता था। धनराशि स्वीकृत होने से सभी क्षेत्र वासियों में खुसी की लहर जगी है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि अब इस समस्या से निजात मिलने की आश है।
वहीं क्षेत्रीय विधायक शैलारानी रावत ने इनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, एवं पुष्कर सिंह धामी का विशेष धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सदैव इस मांग को प्राथमिकता पर रखा गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है।
वहीं होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने बताया कि डोळ्या देवी पर ट्रीटमेंट होने से केदारघाटी की जनता के साथ ही तीर्थ यात्रियों को रोड बंद एवं जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।
वहीं खाट ग्राम वासियों में इस खबर को सुनते ही खुशी की लहर बनी हुई है। ग्राम प्रधान खाट योगेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ ही छेत्रिय विधायक का आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!