उत्तराखंड

मेले आपसी मिलन व सौहार्द के प्रतीक, मेलों का संस्कृति को संजोने व संवारने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान : महेंद्र भट्ट

महोत्सव के चौथे दिन पोखरी क्षेत्र की लोक गायिका पम्मी नवल व स्थानीय विद्यालयों के धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुतियों ने समा बांधा।

गाँव से हो रहे पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार गम्भीर , शीध्र ही गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए होंगे सार्थक प्रयास।
रुद्रप्रयाग।  पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक कृषि एंव पर्यटन महोत्सव के चौथे दिन पोखरी क्षेत्र की लोक गायिका पम्मी नवल व स्थानीय विद्यालयों के धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुतियों ने देर सांय तक समा बाधें रखा। शनिवार को पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव का समापन कवि सम्मेलन व पुरूस्कार वितरण तथा खटी मीठी यादों के साथ होगा।
तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एंव पर्यटन महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट् ने कहा कि मेले आपसी मिलन व सौहार्द के प्रतीक है।  उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने संस्कृति को सजाने व संवारने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है तथा ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल योजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। उन्होंने कहा कि गाँव से हो रहे पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार गम्भीर है तथा शीध्र ही गांवों के हो रहे पलायन को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किये जायेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि पर्यटन विभाग की पहल पर कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट विकसित हो चुका है तथा तल्ला नागपुर के अन्य तीर्थो को भी कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट ने कहा कि तल्ला नागपुर क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है जिनको विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। कार्यक्रम की अध्यक्ष करते हुए महोत्सव अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट् से क्षेत्र के धावक विचित्र सिंह को प्रदेश स्तर पर सम्मानित करने तथा तल्ला नागपुर में फैली विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की! तल्ला नागपुर महोत्सव के चौथे दिन पोखरी क्षेत्र की लोक गायिका पम्मी नवल व बी डी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के नौनिहालों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक समा बांधे रखा। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व जगवीर सिंह नेगी ने सयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, महोत्सव उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र सिंह नेगी दलेब सिंह , कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, विनोद रावत, भरत सिंह जगवाण, भागमल सिंह नेगी, प्रधान घिमतोली बसन्ती नेगी ,अमित प्रदाली, सरिता राणा, गीता देवी, बिक्रम सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, नीरज नेगी, बीरेन्द्र सिंह बुटोला, शूरवीर खत्री, आशुतोष वशिष्ठ, अरविन्द सिंह , मनवर सिंह सजवाण, सजन सिंह, अवधेश रावत,दलवीर सिंह राणा, जीत सिंह मेवाल, महेन्द्र कुमार सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी , अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण, जी आई सी चोपता एन एस एस 11 सदस्यीय दल मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!