गुप्तकाशी में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

पीयूष वजवाल व करिश्मा ने जीती संयुक्त चैम्पियनशिप । अंशिका का भी शानदार प्रदर्शन ।
ऊखीमठ/गुप्तकाशी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी के क्रीड़ा मैदान में विकासखण्ड ऊखीमठ की शरदकालीन/शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ ध्वजारोहण के साथ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड की विभिन्न न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह रावत रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मनोज पांडे, बंशीधर अन्थाल एवं उप शिक्षा अधिकारी ऊखीमठ के प्रतिनिधि प्रधानाचार्य श्री सुबोध सेमवाल उपस्थित रहे। जी.यू.पी.एस. गुप्तकाशी की बालिकाओं ने मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
फील्ड मार्शल एवं वरिष्ठ क्रीड़ा प्रभारी सते सिंह असवाल ने प्रतिभागियों एवं न्याय पंचायत क्रीड़ा प्रभारियों का परिचय करवाते हुए प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया। कार्यक्रम का संचालन वेंकट सेमवाल एवं कुंवर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में न्याय पंचायत ल्वारा के पीयूष वजवाल एवं करिश्मा ने संयुक्त रूप से चैम्पियनशिप अपने नाम की। वहीं प्राथमिक बालक वर्ग में प्रिस ने 50 मीटर एवं, अभिनव नेगी ने 100 मीटर तथा प्रांजल ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक बालिका वर्ग में अंशिका ने 50, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। रश्मिका ने 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सोनम, रिशिका, अनन्ता, अनामिका, अवनी एवं महक ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किए।
विजेता प्रतिभागियों को वरिष्ठ क्रीड़ा प्रभारी विजय राम गोस्वामी की देखरेख में पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक देवेन्द्र सिंह बजवाल, श दिनेश राणा, प्रमोद गजवाण, मनोज शर्मा, पुष्कर राणा, नन्द किशोर नेगी, अखिलेश सजवाण, विजय नेगी, श्रीमती मंजू भारती, सुरेन्द्र सिंह राणा, विक्रम नेगी, श्रीमती दीपा गोस्वामी, श्रीमती अनीता राणा, श्रीमती निशा भट्ट, सुभाष, प्रधानाध्यापक दिनेश रतूड़ी एवं रामलाल भारती सहित समस्त सीआरपी एवं शिक्षक-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



