रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज बारिश से बड़ी ठंड

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है विगत शुक्रवार को जहां आसमान में सिर्फ बादल नजर आ रहे थे वहीं आज प्रातः 11 बजे बाद धाम में बारिश शुरू हो गई, बारिश शुरू होते ही धाम में ठंड बढ़ने लगी है। बरसात में भी श्रद्धालुओं का दर्शनों के प्रति उत्साह बना रहा है। धाम में विगत कुछ दिनों से लगातार प्रतिदिन 12 से 14 हज़ार श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच रहे हैं। बरसात हो या धूप बाबा के भक्तों में कोई कमी देखने को नही मिली।
वहीं केदारनाथ धाम सहित निचले इलाकों गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण, सोनप्रयाग, रामपुर, फाटा में हल्की बारिश होने लगी है। मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा तो रात्रि में तेज़ बारिश की संभावना है। मौसम के करवट लेते ही क्षेत्र में ठंड महसूस होने लगी है।इसके साथ ही मौसम के करवट लेते ही जिला प्रशासन हरकत में नजर आने लगा है तीर्थ यात्रियों को धाम में दर्शन करते ही गौरीकुंड की ओर जाने के लिए कहा गया है। पैदल मार्ग पर एसडीआरएफ के जवान तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए हर समय तैनात हैं।
वहीं बारिश ओर धुंध हो जाने पर हेली सेवाओं ने अपनी उड़ाने बंद कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!