उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम में टेंट में हो रही मां नवदुर्गा की पूजा, केदार सभा ने उठाई मंदिर निर्माण की मांग

केदारनाथ धाम में टेंट में हो रही मां नवदुर्गा की पूजा, केदार सभा ने उठाई मंदिर निर्माण की मांग

रूद्रप्रयाग। हिमालय में विराजमान विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां नवदुर्गा की आराधना की जा रही है। केदार सभा और तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से नवदुर्गा मंदिर में नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन वर्ष 2013 की आपदा में मंदिर बह जाने के बाद से मां नवदुर्गा की पूजा टेंट में ही की जा रही है। ऐसे में केदार सभा के मंत्री अंकित सेमवाल ने प्रशासन से जल्द मंदिर निर्माण कराने की मांग की है, ताकि अगले साल नवरात्रि में श्रद्धालु मंदिर के भीतर मां की पूजा-अर्चना कर सकें।

केदारनाथ धाम में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। केदार सभा और तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से विधि-विधान के साथ नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन विडंबना यह है कि वर्ष 2013 की भीषण आपदा में नवदुर्गा मंदिर के बह जाने के बाद से मां की पूजा टेंट में ही की जा रही है। वर्षों बाद भी मंदिर का पुनर्निर्माण नहीं होने से तीर्थ पुरोहित समाज में मंदिर निर्माण की उम्मीद बनी हुई है।

केदार सभा के मंत्री अंकित सेमवाल ने प्रशासन से जल्द से जल्द नवदुर्गा मंदिर का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए स्थायी मंदिर का निर्माण जरूरी है। केदार सभा की मांग है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए, ताकि अगले वर्ष नवरात्रि के दौरान मां नवदुर्गा की पूजा टेंट के बजाय मंदिर में की जा सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर कब तक कार्रवाई करता है और केदारनाथ धाम में मां नवदुर्गा को उनका मंदिर कब तक वापस मिल पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!