उत्तराखंडधार्मिक

आस्था ने तोड़े रिकार्ड, बद्रीनाथ धाम में पहुंचे 16 लाख तीर्थ यात्री।

आस्था ने तोड़े रिकार्ड, बद्रीनाथ धाम में पहुंचे 16 लाख तीर्थ यात्री।

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थ यात्रीयों का नया रिकाॅड बन गया है। अभी तक बदरीनाथ धाम में 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चूके है। जबकि अभी कपाट बंद होने में एक माह से अधिक का समय शेष है।
बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 8 मई को श्रदालुओं के लिये खोले गये थे। कपाट खुलने के दौरान ही भारी तादात में श्रद्धालु बदरीनाथ धाम मे दर्शनों को पहुचे। इस वर्ष लगातार बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने से पिछले सभी रिकाॅर्ड ध्वस्त हो गये हैं। जवकि 2018 मे सबसे अधिक श्रदालु बदरीनाथ धाम में पहुचे थे।
8 मई को भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने से वर्तमान समय तक बदरीनाथ धाम में श्रदालुओं की संख्या 1644407 हो गई है। उन्होने कहा कि अभी कपाट बंद होने में एक माह से अधिक का समय है। बदरीनाथ धाम मे मौसम खराब होने के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ रही है। इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट 19 मई को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!