रुद्रप्रयाग। केदार घाटी में विगत कई दिनों से मौसम के बार – बार करवट लेने के बाद आज धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। केदार घाटी में में मौसम खुशनुमा होने से केदारनाथ, मदमहेश्वर व तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्री यहाँ प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ हिमालय व चौखम्बा को अति निकट से देखने से अपने को धन्य महसूस कर रहे है। केदार घाटी में मौसम खुशनुमा होने से प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री जय भोले – बम – बम भोले के उदघोषो के साथ केदारनाथ, मदमहेश्वर व तुंगनाथ धाम सहित चोपता की सुंदर वादियों का दीदार कर रहे हैं। तीर्थ यात्रियों में बाबा के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है। विगत दो वर्षों में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण वीरान पड़ी केदार घाटी इस वर्ष तीर्थ यात्रियों के भारी संख्या में आवागमन होने से गुलजार बनी हुई है तथा इस बार रिकार्ड तोड़ तीर्थ यात्री केदार घाटी पहुंचे है। अभी तक केदारनाथ धाम में 14 लाख 60 हजार, मदमहेश्वर धाम में 4 हजार तथा तुंगनाथ धाम में 22 हजार से अधिक तीर्थ यात्री पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके है।
वहीं स्थानीय व्यवसायियों ने कहा कि यही दो हफ्तों की यात्रा शेष है भैया दूज पर बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होंगे उस समय तक यह आंकड़ा ओर बढ़ने ली सम्भावना है।
Back to top button
error: Content is protected !!