अंतराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में सम्मिलित स्वयंसेवियों को प्रथम स्थान आने पर किया गया सम्मानित

रूद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में लुधियाना पंजाब में आयोजित अंतराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में सम्मिलित स्वयंसेवियों को उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आने पर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल द्वारा 03 फरवरी से 07 फरवरी तक लुधियाना पंजाब में आयोजित अंतराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में सम्मिलित स्वयंसेवियों को उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजिता पांडेय, स्वयंसेवी, प्रिया नौटियाल, खुशी कुकरेती, ऋद्धिका चौहान, आदर्श कुनियाल, आदि उपस्थित थे।



