कालीमठ घाटी की निर्धन बेटी का सहारा बनी उपहार समिति, शादी में की सहायता, 45 बेटियों की शादी में मदद पहुंचा चुकी है उपहार समिति

गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में उपहार समिति ने राशन और कपड़े भेंट किए गए हैं। समिति अब तक 45 बेटियों की शादी में मदद पहुंचा चुकी है। इसके साथ ही समिति द्वारा पांच विधवाओं के आवासीय भवन और 10 छात्र-छात्राओं को गोद लेकर उनकी शिक्षा के खर्च की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।
आपको बात दें कि कालीमठ घाटी में इस बेटी के पिता की मौत 3 वर्ष पूर्व हो चुकी है, पति के जाने के बाद 7 बेटियों को पालने की जिम्मेदारी के बोझ के कारण मां भी मानसिक रूप से बीमार रहने लगी ।
इस दौरान जब स्थानीय लोगों द्वारा उपहार समिति को उक्त बिटिया की शादी में मदद के लिए अवगत करा गया, तो समिति द्वारा राशन और कपड़े उक्त परिवार को भेंट दिए गए। समिति के अध्यक्ष विपिन सेमवाल एवं सदस्य मनोज पांडे ने बताया कि गत 6 वर्षों से समिति आर्थिक रूप से निर्बल जरूरतमंद बेटियों की शादी में मदद पहुंचा रही है। इसके साथ ही केदार घाटी में आवास हीन जरूरतमंद विधवाओं को पांच आवासीय भवन भी निर्मित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी सरकार द्वारा समिति को कोई भी सहयोग प्रदान नहीं किया गया है। बावजूद उसके 56 लोग प्रतिमाह पांच सौ की धनराशि समिति को प्रेषित कर ऐसे पुण्य गामी कार्यों को करती रहती है।



