उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरें
मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जनपद के 23 वरिष्ठ नागरिकों की बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थाटन के लिए किया गया रवाना

रूद्रप्रयाग। प्रदेश सरकार की दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जनपद के 23 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थाटन का मौका मिला है। मंगलवार को जीएमवीएन रुद्रा काॅम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह ने 60 वर्ष से अधिक आयु के 23 वरिष्ठ नागरिकों की बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थाटन के लिए रवाना किया।
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे ने बताया कि योजना के माध्यम से बस में सवार वरिष्ठ नागरिकों को बदरीनाथ, गंगोत्री, नानकमत्ता, रीठा-मीठा साहिब, कलियर शरीफ, ताड़केश्वर, कालीमठ, जागेश्वर, गैराड़ गोलू, गंगोलीहाट, महासू देवता, कालिंका देवी, ज्वाल्पा देवी, बैजनाथ आदि धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। इस अवसर पर जीएमवीएन के वरिष्ठ प्रबंधक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



